{“_id”:”6818498033ebd8bcbd037198″,”slug”:”sleeper-bus-stuck-on-railway-track-at-midnight-in-amethi-passengers-were-rescued-safely-2025-05-05″,”type”:”feature-story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Amethi: आधी रात रेलवे ट्रैक पर फंसी यात्रियों से भरी स्लीपर बस, मची अफरातफरी; नींद में बाहर की ओर भागे यात्री”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}
अमेठी में यात्रियों से भरी एक निजी स्लीपर बस रेलवे ट्रैक पर फंस गई। सोते समय जानकारी हुई तो यात्रियों में अफरातफरी मच गई। इससे रेलवे लाइन और सड़क यातायात दोनों बाधित हो गया। करीब ढाई घंटे बाद बस हटाई जा सकी। इसके बाद यातायात सामान्य हुआ।
रात में बस से नीचे सड़क पर बैठे यात्री – फोटो : संवाद
Trending Videos
विस्तार
यूपी के अमेठी में रविवार की रात यात्रियों से भरी स्लीपर बस रेलवे ट्रैक पर फंस गई। सो रहे यात्रियों को अचानक इसकी जानकारी मिली तो वह दहशत में आ गए। आनन-फानन बस से उतरकर बाहर की ओर भागे। सूचना पर पहुंचे रेलवे अधिकारियों ने घंटों की मशक्कत के बाद बस को हटवाया। इस बीच रेलवे लाइन पर आई गाड़ियों के रोक दिया गया।
Trending Videos
घटना जगदीशपुर थाना क्षेत्र स्थित निहालगढ़ रेलवे स्टेशन के पास पूरे शोहरत रेलवे क्रॉसिंग की है। यहां राजस्थान से यात्रियों को लेकर गोरखपुर जा रही स्लीपर बस क्रासिंग के बीच फंस गई। बताया गया कि ग्राउंड क्लीयरेंस कम और ट्रैक ऊंचा होने की वजह से बस ट्रैक पर रगड़ खाकर फंस गई। इससे न केवल रेल मार्ग बाधित हो गया, बल्कि रायबरेली-अयोध्या हाईवे पर दोनों तरफ लंबा जाम लग गया।