{“_id”:”67b8c2150491b78930026ade”,”slug”:”solar-panel-battery-stolen-from-school-kasganj-news-c-175-1-kas1002-128204-2025-02-21″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Agra News: विद्यालय से सोलर पैनल की बैटरी चोरी”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Fri, 21 Feb 2025 11:42 PM IST

गंजडुंडवारा। थाना क्षेत्र के उच्च प्राथमिक विद्यालय कादरगंज में खंभों पर रोशनी के लिए लगे सोलर पैनल और बैटरी को बृहस्पतिवार रात चोरी कर लिए गए। प्रधानाध्यापक ने पुलिस को तहरीर दी है। उच्च प्राथमिक विद्यालय कादरगंज में सोलर पैनल पांच वर्ष पूर्व लगवाया गया था। इससे विद्यालय परिसर में रात में रोशनी रहती थी। इसमें बैटरी चार्ज के लिए सौर ऊर्जा की प्लेट लगी हुई थी। प्रधानाचार्य जय लाल ने बैटरी चोरी की शिकायत कादरगंज पुलिस चौकी पर की है। लोगों का कहना था इससे पहले बाजार में सोलर और बैटरी चोरी हो चुकी है। जिनका खुलासा आज तक नहीं हुआ है।

