संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Thu, 17 Oct 2024 11:53 PM IST
मैनपुरी। डाक विभाग में इन दिनों कदम-कदम पर गड़बड़ी और भ्रष्टाचार के मामले सामने आ रहे हैं। एक सप्ताह बाद ही एक अन्य कर्मचारी पर नए मामले में गाज गिर गई।
इस बार डाक अधीक्षक ने सामान खरीद में गड़बड़ी और लापरवाही पर स्टॉक सहायक को निलंबित किया। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
डाक विभाग में भ्रष्टाचार के मामले बढ़ते जा रहे हैं। इससे डाक विभाग की छवि भी धूमिल हो रही है। अब एक नया मामला डाक विभाग की सामान की खरीद में सामने आया है।
सूत्रों के अनुसार जांच में डाक विभाग में मुख्यालय पर तैनात स्टॉक सहायक अवनेश यादव द्वारा खरीद में फर्जीवाड़ा करने का मामला सामने आया। इसके अलावा डाक विभाग के नए लोगो को आदेश के बाद भी न बदलवाने के लिए दोषी पाए गए। इसी के चलते डाक अधीक्षक आरएस शर्मा ने बुधवार शाम को उन्हें निलंबित कर दिया। निलंबन का आदेश जारी करने के साथ ही जांच के लिए भी आदेशित किया गया है।
