संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा

Updated Fri, 03 Jul 2026 09:06 AM IST

आगरा के बाह क्षेत्र में 16 वर्षीय ध्रुव की ट्रेन से कटकर हुई मौत के मामले में नया मोड़ आया है। मृतक की मां की शिकायत पर लड़की के पिता समेत तीन लोगों के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।


Three missed calls had come on the teenager's mobile before he was run over by the train.

बाह: इंद्रायनी गांव में ध्रुव की मौत पर आत्महत्या के उकसावे की प्राथमिकी दर्ज
– फोटो : shiv tripathi



विस्तार

इंद्रायनी में 10 जून को ट्रेन से कट कर मरे किशोर ध्रुव (16) की मौत में नया मोड सामने आया है। किशोर की विधवा मां ने मौत से दो दिन पहले लड़की से बातचीत की रंजिश में उसके पिता आदि पर बंधक बनाकर पीटने एवं जान से मारने की धमकी का आरोप लगाया है। पुलिस ने आत्महत्या के उकसावे की धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की है।


आगरा इटावा वाया बटेश्वर रेल लाइन पर 10 जून को ट्रेन से कट कर बाह के इंद्रायनी गांव के किशोर ध्रुव (16) की मौत हुई थी। रेलवे ट्रेक से 100 मीटर की दूरी पर मृतक की क्षतिग्रस्त बाइक खड़ी मिली थी। कुछ दूरी पर चप्पलें पड़ी मिली थीं। मृतक के फोन पर मृत्युपूर्व एक ही नंबर की तीन मिस्डकॉल थी। मृतक की विधवा मां राजकुमारी ने पुलिस को बताया कि मौत से दो दिन पहले लड़की के नंबर से कॉल आई थी।

8 जून की शाम ध्रुव डेयरी पर दूध डालने गया था। लड़की से फोन पर बातचीत की रंजिश में उसके पिता, गांव के ही राहुल व अज्ञात साथियों ने उसे बंधक बनाकर बेरहमी से पीटा था। जान से मारने की धमकी दी थी। यह बात ध्रुव ने उनको बताई थी। इसी साजिश और उत्पीड़न के चलते 10 जून को ध्रुव की संदिग्ध परिस्थितियों में ट्रेन से कट कर जान गई थी। उन्होंने आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच एवं कानूनी कार्रवाई की गुहार लगाई थी। बाह पुलिस ने आत्महत्या के लिए उकसाने की धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *