रेलवे हर साल एक जुलाई से ट्रेनों की नई समय सारिणी जारी करता है, लेकिन इस बार ऐसा नहीं हुआ। इसके बाद अक्तूबर के पहले सप्ताह नई समय सारिणी प्रस्तावित थी, लेकिन अब इसे भी आगे बढ़ा दिया गया है।
{“_id”:”6704a4fbcf565424ad0978fc”,”slug”:”time-table-for-indian-railways-from-1st-january-2025-2024-10-08″,”type”:”feature-story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Train Timetable : एक जनवरी से ट्रेनों की नई समय सारिणी, दो वंदे भारत एक्सप्रेस को भी जगह”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}

वंदे भारत एक्सप्रेस।
– फोटो : अमर उजाला।
ट्रेनों के आवागमन का समय एक जनवरी से बदल जाएगा। अक्तूबर के पहले सप्ताह लागू की जाने वाली ट्रेनों की नई समय सारिणी को रेलवे ने एक बार फिर से तीन माह के लिए आगे बढ़ा दिया है। नई समय सारिणी में बरेली-मुंबई वंदे भारत स्लीपर, सहारनपुर-प्रयागराज वंदे भारत एक्सप्रेस को भी जगह मिलेगी। इसके अलावा मेरठ-लखनऊ वंदे भारत एक्सप्रेस के समय में भी बदलाव किया जाएगा।
रेलवे हर साल एक जुलाई से ट्रेनों की नई समय सारिणी जारी करता है। इस बार जुलाई में नई समय सारिणी जारी नहीं की गई। इस दौरान बरेली होते हुए दो वंदे भारत एक्सप्रेस का भी समायोजन किया गया। पीलीभीत-मैलानी-लखनऊ रेल लाइन पर भी चार नई ट्रेनों का संचालन शुरू किया गया।
नई समय सारिणी में वंदे भारत भी
नई और त्योहार विशेष ट्रेनों के पुरानी समय सारिणी में समायोजन के कारण लेटलतीफी बढ़ गई है। बरेली होते हुए सप्ताह में तीन-तीन दिन बरेली-मुंबई वंदे भारत स्लीपर और सप्ताह में छह दिन सहारनपुर-प्रयागराज वंदे भारत एक्सप्रेस भी प्रस्तावित हैं। नई समय सारिणी में इन ट्रेनों को भी स्थान दिया जाना है।