{“_id”:”679a6896b1187b5c1b0f7265″,”slug”:”two-students-beaten-up-in-kapuri-devi-degree-college-2025-01-29″,”type”:”feature-story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Aligarh: जेब में निकली दो मूंगफली, शिक्षकों ने दो छात्रों को पीटा, पैर टूटा, नकल के लिए रुपये लेने का आरोप”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}
घायल छात्रों से पूछताछ करते एसओ सुमित गोस्वामी – फोटो : संवाद
विस्तार
गंगीरी में 29 जनवरी को गांव भिलावली स्थित कपूरी देवी डिग्री कॉलेज में परीक्षा देने पहुंचे दो सगे भाइयों को शिक्षकों ने बुरी तरह से पीटा। कसूर यह था कि गेट पर तलाशी के दौरान जेब में दो मूंगफली निकल आई थी। पिटाई से एक के पैर की हड्डी टूट गई है। सूचना पर पहुंचे एसओ सुमित गोस्वामी ने दोनों को कॉलेज से निकाला और इलाज के लिए छर्रा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा है। पीड़ित छात्रों की ओर से शिक्षकों के खिलाफ तहरीर दी गई है।
Trending Videos
अलीगढ़ शहर के ऊपरकोट कोतवाली के भुजपुरा ठाकुर वाली गली निवासी यश वशिष्ठ और विशाल वशिष्ठ के अनुसार बीएससी पांचवें सेमेस्टर की परीक्षा देने वह 29 जनवरी की दोपहर ढाई बजे काॅलेज के गेट पर पहुंचे थे। पहले से नकल के लिए ढाई-ढाई हजार रुपये जमा करा दिए थे। गेट पर तलाशी के दौरान जेब में दो मूंगफली निकल आई। इस पर शिक्षकों ने अभद्रता करते हुए अपमानित करना शुरू कर दिया। अभद्रता करने से रोकने पर शिक्षकों ने पिटाई शुरू कर दी। दोनों भाइयों को बुरी तरह से पीटा।
इसके बाद सभी छात्रों से अलग एक कमरे में बिठा दिया। परीक्षा देने के बाद जैसे ही कापियां जमा कीं, उसके बाद दोबारा से सभी शिक्षकों ने दोनों भाइयों को जमीन पर गिराकर पीटा। इसमें विशाल के पैर की हड्डी टूट गई। थाना पुलिस का कहना है कि घायल छात्रों की ओर से तहरीर मिली है। जांच कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।