इटावा। रेलवे राजस्थान से हावड़ा के लिए शुक्रवार को दो ट्रेनें चलाने जा रहा है। फिलहाल इसका एक फेरा ही निश्चित किया गया है। जोधपुर से छूटने वाली ट्रेन शनिवार की सुबह सवा छह बजे इटावा आएगी जबकि दूसरी ट्रेन जयपुर के पास खातीपुर स्टेशन से छूटेगी जो उसी रात करीब 12 बजे इटावा जंक्शन पर आएगी।

गर्मी की छुट्टियों में घूमने जाने वालों की संख्या काफी है। इस वजह से ट्रेनों में सीटें नहीं मिल रही है। पीआरओ अमित सिंह ने बताया कि दोनों ही ट्रेनें राजस्थान के स्टेशनों से हावड़ा के लिए चलेंगी। इसमें जोधपुर वाली ट्रेन शनिवार को इटावा आएगी जबकि खातीपुर वाली ट्रेन शुक्रवार की रात को ही इटावा जंक्शन पहुंच सकेगी।

इसमें स्लीपर, एसी व जनरल कोच हैं जिससे सवारियों को सुविधा रहेगी। जोधपुर-हावड़ा वन-वे स्पेशल ट्रेन जयपुर और बांदीकुई होते हुए शनिवार सुबह 6:15 बजे इटावा जंक्शन आएगी। दो मिनट के ठहराव के बाद गोविंदपुरी, प्रयागराज (सूबेदारगंज), पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन और पटना के रास्ते रविवार सुबह 10:15 बजे हावड़ा पहुंचेगी। वहीं खातीपुरा-हावड़ा वन वे स्पेशल शुक्रवार की शाम पांच बजे रवाना होकर भरतपुर और आगरा के रास्ते रात 23:52 बजे इटावा आएगी। पांच मिनट के ठहराव के बाद धनबाद और आसनसोल के रास्ते शनिवार रात 22:15 बजे हावड़ा पहुंचेगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *