आगरा के जिला अस्पताल में एंटी रैबीज वैक्सीन (एआरवी) का संकट पूरी तरह दूर नहीं हुआ है। अस्पताल में रोजाना 400 से अधिक मरीज एआरवी लगवाने पहुंचते हैं, जबकि मौजूदा स्टॉक में करीब 150 वाइल ही उपलब्ध हैं। मंगलवार को मिली 300 वाइल में से 100 जिला अस्पताल को दी गई हैं। पहले से यहां 50 वाइल बची थीं। ऐसे में बुधवार से मरीजों की परेशानी बढ़ सकती है।


एआरवी खत्म होने के बाद शनिवार को 1,500 वाइल मिली थीं। इनमें 400 जिला अस्पताल और 1,100 सीएचसी को भेजी गई थीं। एक वाइल से चार मरीजों को इंजेक्शन लगाया जाता है। सीएमओ डॉ. अरुण श्रीवास्तव ने बताया कि शासन से 5,000 वाइल मांगी गई हैं। इसमें से 300 प्राप्त हुई हैं, जिनमें 100 जिला अस्पताल को दी गईं। बाकी 200 सीएचसी भेजी गई हैं। वैक्सीन चरणबद्ध तरीके से मिलती रहेगी। प्रयास है कि मरीजों को परेशानी न होने दी जाए।

 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *