कानपुर-लखनऊ एक्सप्रेसवे के एक हिस्से के धंसने और इस मामले में भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) की कार्रवाई को लेकर पीएनसी इंफ्राटेक लिमिटेड ने नेशनल स्टाक एक्सचेंज (एनएसई) और बाम्बे स्टाक एक्सचेंज (बीएसई) को सफाई दी है। 

पीएनसी इंफ्राटेक ने अपने पत्र में खास तौर पर स्पष्ट किया है कि कंपनी को एनएचएआई ने न तो डिबार किया है और न ही ‘नॉन-परफॉर्मर’ घोषित किया है। दावा किया है कि इस मामले का कंपनी की क्षमता या उसके कारोबार को जारी रखने पर कोई खास असर नहीं है। यह भी स्पष्ट किया है कि वह नई परियोजनाओं के लिए बोली प्रक्रिया में हिस्सा ले सकती है। कंपनी ने यह स्पष्टीकरण 6 अगस्त को एनएसई और बीएसई को भेजे पत्र में दिया है।

पीएनसी ने शेयर बाजार को बताया कि जिस परियोजना की बात हो रही है, उसे अवध एक्सप्रेसवे प्राइवेट लिमिटेड ने बनाया है, जो पीएनसी इंफ्राटेक की सहायक कंपनी है। इसका निर्माण पूरा हो चुका है और परियोजना के अस्थायी और अंतिम पूर्णता प्रमाणपत्र क्रमश: 1 अक्टूबर 2025 और 2 फरवरी 2026 को जारी किए गए थे। परियोजना की लागत 1513 करोड़ रुपये है।

पीएनसी के मुताबिक, हाल में हुई लगातार भारी बारिश से एक्सप्रेसवे के कुछ हिस्से प्रभावित हुए। प्रभावित हिस्सों की कुल लंबाई करीब 300 मीटर है, जो पूरे एक्सप्रेसवे की लंबाई का 0.5 प्रतिशत से भी कम है। कंपनी का कहना है कि उसने प्रभावित हिस्सों की मरम्मत और सुधार का काम तुरंत शुरू कर दिया। ये भी दावा किया है कि एक्सप्रेसवे पर यातायात सुचारु रूप से चल रहा है।

 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें