आगरा के दयालबाग स्थित पोइया घाट यमुना नदी पर बने पांटून पुल से चार महीने में 75 लाख रुपये पानी में बह गए। सोमवार को पुल उखाड़ लिया गया। इससे आवागमन बंद हो गया। दिनभर वाहन लौटते रहे। राहगीर जब पुल पर पहुंचे तो उन्हें पट्टे निकले मिले। उन्हें वैकल्पिक मार्गों से गंतव्य तक सफर तय करना पड़ा।
