दहेज में कार नहीं मिलने पर पति ने दूसरी शादी कर ली। पहली पत्नी ने पति के खिलाफ शुक्रवार को प्राथमिकी दर्ज कराई है। गाजीपर थाना क्षेत्र के शाह गांव के मजरे हनुमान गढी गांव की रहने वाली रूचि ने पुलिस को बताया कि उसकी शादी 29 अप्रैल 2025 को थरियांव थाना क्षेत्र के टेक्सारी खुर्द मजरे बहरामपुर गांव निवासी शुभम के साथ हुई थी।




शादी के बाद पति और ससुराली कार की मांग करने लगे। मांग पूरी नहीं होने पर प्रताड़ित करने लगे। करीब छह माह पहले से मायके में है। 4 जून को पति ने भोपाल में दूसरी शादी कर ली। थरियांव थाना प्रभारी निरीक्षक एसबी सिंह ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *