आगरा के ग्राम पंचायत अकोला में प्रगणक शिक्षक सतीश सिंह चाहर ने दिव्यांग होते हुए ऐसा कारनामा कर दिखाया, जिसे हर कोई नहीं कर सकता। उन्होंने मकान गणना का कार्य सिर्फ तीन दिन में कर दिया है।


उन्हें इस कार्य के लिए  विकास खंड अकोला परिसर में नायब तहसीलदार अनिल कुमार चौधरी तथा अकोला ग्राम पंचायत के प्रधान प्रतिनिधि डॉक्टर गंभीर सिंह चाहर द्वारा सम्मानित किया गया और उनकी काफी प्रशंसा की।

शिक्षक सतीश सिंह चाहर ने बताया कि उनको भारत की जनगणना कार्य करने में काफी प्रसन्नता हो रही है। इनके साथ सहयोगी के रुप में शिक्षा मित्र देवेन्द्र सिंह चाहर ने में काफी सहयोग किया है। साथ ही देवेन्द्र सिंह चाहर ने भी अपना मकान गणना कार्य पूरा कर लिया है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *