वृद्धावस्था पेंशन के आवेदन में लगे उम्र सत्यापन के अधूरे दस्तावेज राजधानी लखनऊ के 13 हजार बुजुर्गों की परेशानी का सबब बन गए हैं। इनके आवेदन में परिवार रजिस्टर की नकल या शैक्षिक प्रमाणपत्र की जगह आधार लगा है। बुजुर्ग विकास भवन के चक्कर लगा रहे हैं।
आईजीआरएस पर भी पेंशन की शिकायतें दौड़ रही हैं। समस्या के समाधान में विभाग के हाथ-पांव भी ढीले हो रहे हैं। संशोधन के लिए विभाग आवेदन को वापस तो भेज रहा, मगर बुजुर्गों को इसकी जानकारी नहीं हो पा रही।
