आगरा रेल मंडल के बटेश्वर और फतेहपुर सीकरी रेलवे स्टेशन जल्द ही आधुनिक सुविधाओं से परिपूर्ण नजर आएंगे। अमृत भारत स्टेशन योजना और रेलवे पुनर्विकास कार्यक्रम के तहत दोनों स्टेशनों के विकास पर 7.80 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। इससे पर्यटकों को बेहतर सुविधाएं मिलने के साथ रेल संचालन अधिक सुगम होगा।

आगरा रेल मंडल के जनसंपर्क अधिकारी संजय कुमार गौतम ने बताया कि बटेश्वर रेलवे स्टेशन को 3.60 करोड़ रुपये की लागत से डी श्रेणी के हॉल्ट स्टेशन से बी श्रेणी के क्रॉसिंग स्टेशन में अपग्रेड किया जाएगा। यहां 750-750 मीटर लंबाई की दो नई लूप लाइनें, नया स्टेशन भवन, हाई-लेवल प्लेटफॉर्म, सर्कुलेटिंग एरिया, पानी की टंकी, बोरवेल, पंप हाउस, दिव्यांगजन रैंप, शौचालय, प्रतीक्षालय और अन्य यात्री सुविधाएं विकसित की जाएगी।

पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जन्मस्थली और प्रसिद्ध बटेश्वर धाम होने के कारण यहां आने वाले श्रद्धालुओं और पर्यटकों को इन सुविधाओं का सीधा लाभ मिलेगा। विश्व धरोहर स्मारक फतेहपुर सीकरी पहुंचने वाले देश-विदेश के पर्यटकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए स्टेशन पर 4.20 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से विकास कार्य कराए जाएंगे। प्लेटफॉर्म का विस्तार, शेड, पेयजल, आधुनिक प्रतीक्षालय, सैंड हंप, रेलवे ओवरब्रिज समेत कई सुविधाएं विकसित की जाएंगी।

 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें