
मेडिकल स्टोर बंद
– फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
{“_id”:”6a0e8877623cf916ad078d7b”,”slug”:”pharmacy-strike-hits-60-crore-business-patients-suffer-as-medical-stores-shut-down-2026-05-21″,”type”:”feature-story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”UP: फार्मा एसोसिएशन की हड़ताल से 60 करोड़ रुपये का कारोबार हुआ चौपट, दवा न मिलने से लोग रहे परेशान”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}

मेडिकल स्टोर बंद
– फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
आगरा फार्मा एसोसिएशन की एक दिन की हड़ताल से 60 करोड़ रुपये से अधिक का नुकसान हुआ। शहर और देहात में थोक और फुटकर मेडिकल स्टोर बंद रहे। यहां से दूसरे जिलों के मेडिकल स्टोर भी दवाएं खरीदकर ले जाते हैं।
जिले में करीब 8,100 दवा विक्रेता हैं। इसमें 5,100 रिटेल और 3,000 थोक दवा विक्रेता हैं। औसतन एक दिन में 60 करोड़ रुपये से अधिक का कारोबार होता है। इसमें दैनिक मरीजों के अलावा दूसरे जिलों के फुटकर विक्रेता भी दवाएं खरीदकर ले जाते हैं। अध्यक्ष अनूप बंसल ने बताया कि औसतन एक दिन में 60 करोड़ रुपये का कारोबार होता है। हड़ताल से कारोबार प्रभावित हुआ है। करीब थोक व फुटकर के करीब छह हजार से अधिक प्रतिष्ठान बंद रहे। सहायक आयुक्त औषधि अतुल उपाध्याय ने बताया कि जिले में 8,100 दवा विक्रेता हैं। टीम बाजार में सक्रिय रही। इसकी रिपोर्ट बनाकर शासन को भेज दिया है।