यहां सबसे ज्यादा चोरी

विद्युत निगम के अधिकारियों के अनुसार, शहरी क्षेत्र में सबसे अधिक बिजली चोरी बानखाना में हो रही है। यहां 60 फीसदी लाइन लॉस हो रहा है। सिकलापुर में 53, बाकरगंज में 47, किला में 45, खन्नू मोहल्ला में 44, निजाम नगर में 43, कालीबाड़ी में 41 फीसदी लाइन लॉस है। उपकेंद्रवार देखें तो किला, कुतुबखाना, हरूनगला, सुभाषनगर, कोहाड़ापीर उपकेंद्र में सबसे अधिक लाइन लॉस हो रहा है। राजेंद्रनगर, डेलापीर, डीडीपुरम, सिविल लाइंस प्रथम व द्वितीय, रामपुर गार्डन उपकेंद्र जीरो लाइन लॉस वाले हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में सबसे अधिक लाइन लॉस सिरौली, पडेरा, मनपुरा, भुता, क्योलड़िया, कुआडांडा में है।

सबसे अधिक राजस्व देने वाले भी झेल रहे कटौती 

विद्युत निगम के मुताबिक, जिले में सबसे अधिक राजस्व औद्योगिक फीडरों से मिलता है। घरेलू उपभोक्ताओं में सबसे अधिक व समय से राजस्व सिविल लाइंस, रामपुर गार्डन, डीडीपुरम, राजेंद्र नगर क्षेत्र से मिलता है। इसके बावजूद इन क्षेत्रों में लोगों को लोकल फॉल्ट व ट्रिपिंग की समस्या झेलनी पड़ रही है।

डेढ़ साल में 15 से ज्यादा अवैध चार्जिंग स्टेशन पकड़े 

विद्युत निगम की ओर से शहरी क्षेत्र में डेढ़ वर्षों में 15 से ज्यादा अवैध चार्जिंग स्टेशन पकड़े गए। पुराना शहर, किला, बाकरगंज, बानखाना क्षेत्र में सबसे अधिक ई-रिक्शा चार्जिंग स्टेशन पर कार्रवाई की गई। वहीं घरों में भी लोग ई-रिक्शा चार्ज करते मिले।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *