खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कानपुर के घाटमपुर में पतारा कस्बे के पास गुरुवार 13 अगस्त की सुबह आम के बगीचे में मिले युवती के शव मामले में पुलिस ने रविवार को दूसरे प्रेमी को भी गिरफ्तार कर दोनों को जेल भेज दिया। पुलिस पूछताछ में दूसरे प्रेमी ने युवती से अवैध संबंध होने की बात से इनकार कर दिया।
उसका कहना है कि वह युवती को बहन मानता था और उसकी मदद भी करता था। जब उसकी हालत बिगड़ी तो अस्पताल ले जाने की बात स्वीकार की है। मालूम हो कि पतारा कस्बे की एक गर्भवती युवती कानपुर में रह रही थी। अविवाहित युवती का शव गुरुवार की सुबह कस्बे में उसके घर से 500 मीटर दूर आम के बाग में पड़ा मिला था।

2 of 8
गर्भवती युवती का शव मिलने का मामला
– फोटो : amar ujala
छह माह की गर्भवती होने की पुष्टि
मुंह से झाग निकला होने से जहरीला पदार्थ खाने या खिलाए जाने का संदेह जताया जा रहा था। पोस्टमार्टम में भी युवती के छह माह की गर्भवती होने की पुष्टि हुई थी। वहीं परिजनों ने युवती के रामादेवी में रहने की अपुष्ट जानकारी पुलिस को दी थी।

3 of 8
गर्भवती युवती का शव मिलने का मामला
– फोटो : amar ujala
दोनों की युवती से होती रही थी बात
पुलिस ने युवती के मोबाइल नंबर की सीडीआर खंगाला, तो पतारा निवासी गोले पांडेय व फतेहपुर के जहानाबाद क्षेत्र के नरैनी निवासी प्रांजुल पाल के नाम सामने आए थे। इन दोनों की युवती से कई वर्षों से सबसे अधिक बात होती रही थी। शव मिलने के एक दिन पहले भी दोनों की युवती से बात होती रही थी।

4 of 8
गर्भवती युवती का शव मिलने का मामला
– फोटो : amar ujala
गोले को भी गिरफ्तार कर दोनों को जेल भेज दिया
वहीं, गोले की लोकेशन युवती के आसपास ही मिली थी। पिता की तहरीर पर दोनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस प्रांजुल पाल को हिरासत में लेकर गोले की तलाश कर रही थी। रविवार को पुलिस ने गोले को भी गिरफ्तार कर दोनों को जेल भेज दिया।

5 of 8
गर्भवती युवती का शव मिलने का मामला
– फोटो : amar ujala
पूछताछ में प्रेम संबंध होने से इंकार किया
दूसरे आरोपी गोले ने पुलिस पूछताछ में युवती से प्रेम संबंध होने की बात से इंकार किया। उसका कहना था कि वह उसके बटाईदार की बेटी थी। वह युवती को बहन की तरह देखता था। उसके कभी गलत के संबंध नहीं रहे। हमेशा मदद करता रहता था।
