इटावा जिले में सैफई स्थित हनुमान मंदिर पर मंगलवार को भंडारे का आयोजन किया गया। इसमें मैनपुरी सांसद डिंपल यादव व उनकी छोटी बेटी टीना ने भंडारा बांटा। डिंपल यादव ने भंडारे के बाद पत्रकारों से वार्ता करते हुए लखनऊ अग्निकांड के दोषियों पर कार्रवाई की मांग की। डिंपल यादव ने कहा कि लखनऊ कोचिंग में हुआ हादसा बहुत ही दर्दनाक और दुखद है।



इसमें छात्रों ने अपनी जान गंवाई है। उनके परिवार वालों के साथ हमारी संवेदना है। जो बच्चे घायल हैं, सरकार उनका सही से इलाज कराए और मृतकों के परिवार वालों को मुआवजा दे। कहा कि घटना की वजह पता करके जिम्मेदारों पर कार्रवाई कराई जाए।  मैनपुरी सांसद ने कहा कि  जिस तरह से राम मंदिर में चंदा चोरी हुई है। पहले तो चोरी की बात सामने नहीं आ रही थी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें