आगरा के अछनेरा क्षेत्र के गांव साधन में दोपहर एक व्यक्ति ने अपने ही भाई के घर में आग लगा दी। वारदात में पीड़ित परिवार बाल-बाल बच गया। चीख-पुकार पर जुटे लोगों ने आग बुझाई। बुझाने में एक युवक भी झुलस गया। वहीं लोगों ने आरोपी युवक को पीटकर पुलिस को सौंप दिया। आग से चारपाई, बिस्तर, कपड़े, नकदी समेत हजारों रुपये का सामान जल गया।


पुलिस के मुताबिक गांव साधन निवासी रिंकू पर अपने सगे भाई रूपसिंह पुत्र रमेश के कमरे में आग लगाने का आरोप है। आग बुझाने के दौरान पड़ोसी युवक मोहित (20) झुलस गया। उसे उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अछनेरा भेजा गया। पुलिस ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच की। 

वहीं, गांव की महिलाओं ने अवैध शराब की बिक्री होने का आरोप लगाते हुए थाना प्रभारी से शिकायत की है। आरोप है कि नशे में युवक आए दिन मारपीट करते रहते हैं। यह वारदात भी नशे के कारण ही हुई है। वहीं, पुलिस ने पीड़ित रूप सिंह की पत्नी शकुंतला देवी की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज कर ली है। थाना प्रभारी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *