देशप्रेम की भावना और प्रधानमंत्री की सुरक्षा को लेकर भावुकता भरा पत्र लिखने वाले बिल्हौर के छात्र आशुतोष यादव को पीएम का जवाब मिल गया है। प्रधानमंत्री कार्यालय से उनके पास पत्र आया है। उनके राष्ट्रप्रेम, सकारात्मक सोच और ऊर्जा संरक्षण के प्रति प्रतिबद्धता की सराहना की गई है।


आशुतोष यादव ने कुछ दिन पहले प्रधानमंत्री को पत्र लिखा था। उसमें कहा कि आप सिर्फ एक जनप्रतिनिध नहीं, बल्कि भारतीयों की उम्मीद, आस्था और प्रेरणा का प्रतीक हैं। आपकी सुरक्षा देशहित में सबसे ज्यादा जरूरी है। उनका परिवार देशहित के लिए किसी भी त्याग के लिए तैयार है।

बुधवार को आए पत्र में आशुतोष और उनके परिवार द्वारा राष्ट्रहित में आवश्यक वस्तुओं के विवेकपूर्ण उपयोग के संकल्प की सराहना की गई। पीएम ने लिखा कि ऐसे प्रयास न केवल प्रेरणादायक हैं बल्कि देश को विकास की दिशा में आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। प्रधानमंत्री ने उनके उज्ज्वल भविष्य और अच्छे स्वास्थ्य की कामना की। आशुतोष यादव का कहना है कि प्रधानमंत्री से मिले इस आत्मीय पत्र ने नई ऊर्जा और प्रेरणा दी है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें