उत्तर प्रदेश के लखनऊ, समेत पांच स्पोर्ट्स कॉलेजों की लगभग आधी सीटें इस वर्ष भी खाली रह जाएगी। खासतौर पर फतेहपुर और सहारनपुर जैसे नए कॉलेजों में तय सीटों का एक चौथाई हिस्सा भरना संभव नहीं दिख रहा है। बीते दिनों मेडिकल में रिकॉर्ड 109 छात्रों के फेल होने से प्रवेश पाने वालों की संख्या और भी कम हो गई।

यूपी स्पोर्ट्स कॉलेज प्रबंधन का दावा है कि सत्र शुरू होने तक लखनऊ, सैफई, गोरखपुर, फतेहपुर और सहारनपुर स्पोर्ट्स कॉलेज में अधिकतम संख्या में छात्रों को प्रवेश दिया जाएगा। इनमें प्रवेश के लिए कुल 518 सीटें खाली हैं, जिसमें से सैफई में सर्वाधिक 159, गोरखपुर में 115 और लखनऊ में 84 सीटें भरनी हैं। साथ ही इस सत्र में खुल रहे फतेहपुर और सहारनपुर स्पोर्ट्स कॉलेजों में 80-80 सीटों का प्रावधान है।

ये भी पढ़ें – सात महीने में 19 करोड़ का सोना जब्त: लखनऊ से तौबा, सोना तस्करों ने बदला रूट, अब ट्रेन से एंट्री



ये भी पढ़ें – यूपी: मायावती ने बढ़ाया आकाश आनंद का कद, सौंपी प्रदेश में टिकट चयन की जिम्मेदारी; होंगे कार्यकर्ता सम्मेलन

अभी लखनऊ, गोरखपुर और सैफई में काउंसिलिंग का अंतिम चरण चल रहा है, जिसमें फतेहपुर और सहारनपुर में प्रवेश पाने वाले छात्रों को भी शामिल किया गया है। कुल 282 छात्र ही पांचों कॉलेज के लिए उपयुक्त पाए गए हैं यानी लगभग आधे सीटें भर पाएगी।

चयन प्रक्रिया में लगातार विलंब के चलते नया सत्र 15 अगस्त के करीब ही शुरू होगा। ऐसे में सत्र के डेढ़ साल के विलंब के साथ शुरू होने की संभावना है। कॉलेज प्रबंधन ने छात्रों की संख्या अधिक करने के लिए प्रतीक्षा सूची में शामिल 50 छात्रों को मौका दे सकता है। साथ ही मेडिकल ट्रायल का आयोजन किया जा सकता है।

यूपी स्पोर्ट्स कॉलेज सोसाइटी के सचिव और लखनऊ स्पोर्ट्स कॉलेज के प्रिंसिपल दीपेंद्र यादव का कहना है कि हमने पारदर्शिता को ध्यान में रखते हुए सर्वश्रेष्ठ छात्रों को ही कॉलेज में प्रवेश दिया है ताकि इन खिलाड़ियों को निखारकर उनका भविष्य संवारा जा सके। अगले सत्र से कॉलेज प्रबंधन से हरसंभव कोशिश होगी कि पांचों स्पोर्ट्स कॉलेज की सीटें भरी जा सके। 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *