एफआईआर में अधिकारियों पर प्लॉट के नाम पर ठगी करने का आरोप लगाया गया है। इसके साथ ही अब शहर भर के थानों में कंपनी के खिलाफ दर्ज मामलों की संख्या 289 हो गई है।

{“_id”:”68fe30f6a76f8f70ef007373″,”slug”:”up-another-case-of-fraud-of-rs-18-lakh-registered-against-ansal-company-289-cases-registered-so-far-2025-10-26″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”UP: अंसल कंपनी पर 18 लाख की ठगी का एक और केस दर्ज, अब तक 289 मामले दर्ज हुए”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}

सुशांत गोल्फ सिटी थाने में अंसल कंपनी के खिलाफ 18 लाख की ठगी की एक और एफआईआर दर्ज हुई है। कंपनी के अधिकारियों पर चिनहट के मटियारी चौराहा निवासी रेखा सिंह के पिता स्व. बब्बन सिंह से प्लॉट के नाम पर धोखाधड़ी करने का आरोप है। साथ ही अब शहर भर के थानों में कंपनी के खिलाफ दर्ज मामलों की संख्या 289 हो गई है।
रेखा के मुताबिक 2014 में पिता ने सुशांत गोल्फ सिटी स्थित अंसल कंपनी में एक प्लॉट बुक कराया था। पिता ने कंपनी को 18 लाख रुपये भुगतान भी किया था। इसके बाद भी आरोपियों ने पिता को प्लॉट पर कब्जा नहीं दिया। कंपनी के दफ्तर के चक्कर काटते-काटते 2022 में पिता की मृत्यु हो गई।
ये भी पढ़ें – रेलवे के दावों का निकला दम: ट्रेनों में फूल रहीं यात्रियों की सांसें; अव्यवस्थाएं ढकने को फोटो-वीडियो पर बैन
ये भी पढ़ें – सर्दियां आते ही बदल गई रामलला की दिनचर्या, आरती-शयन के साथ भोग में भी हुआ बदलाव; खाने में मिलेगा पूड़ी हलुआ
रेखा का आरोप है कंपनी उन्हें भी टरकाती रही। इंस्पेक्टर उपेंद्र सिंह के मुताबिक मामले की तफ्तीश की जा रही है। साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।