
Groom Suicide
– फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विस्तार
{“_id”:”69eda9e4a566c4f8fd0dc95a”,”slug”:”groom-dances-all-night-commits-suicide-before-wedding-procession-departs-in-bareilly-2026-04-26″,”type”:”feature-story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”UP Groom Suicide: पसंद का कोट लाया, रातभर नाचा, बरात जाने से पहले की दूल्हे ने की खुदकुशी; सामने आई ये दो वजह”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}

Groom Suicide
– फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
बरेली के शाही में शादी के दिन शनिवार सुबह दूल्हे का शव साप्ताहिक बाजार में पेड़ से रस्सी के सहारे लटका मिला। चूंकि रात दो बजे तक दूल्हे ने दोस्तों के साथ डीजे पर डांस किया था, इसलिए परिवार इस घटना से अवाक रह गया और हत्या की आशंका जता दी। हालांकि पोस्टमार्टम में लटकने (हैंगिंग) से मौत की पुष्टि हुई है। आत्महत्या की वजह को लेकर तरह तरह के कयास लगाए जा रहे हैं।
मोहल्ला सुभाषनगर निवासी 22 वर्षीय देवेंद्र मौर्य की शादी रिठौरा के उदरनपुर गांव में तय हुई थी। शनिवार को बरात जानी थी। शुक्रवार को लगुन कार्यक्रम धूमधाम से हुआ और डीजे बजाकर खुशियां मनाई गईं।
डीजे की तेज आवाज पर पड़ोसियों ने आपत्ति जताई तो उसे घर के मुख्य दरवाजे के पास लगा दिया गया। रात दो बजे तक साथियों संग डांस करने के बाद देवेंद्र अपने बहनोई और अन्य रिश्तेदारों के साथ सोने चला गया।