अंबेडकरनगर के गोविंद साहब में शुक्रवार को आयोजित जनसभा से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने समाजवादी पार्टी पर परिवारवाद, कानून व्यवस्था, सरकारी भर्तियों और दंगों को लेकर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि सपा सरकार में योग्यता के बजाय भाई-भतीजावाद और भ्रष्टाचार हावी था, जबकि वर्तमान सरकार विकास, रोजगार और सुरक्षा को प्राथमिकता दे रही है।


मुख्यमंत्री ने कहा कि सपा पिछड़ों और युवाओं की बात करती है, लेकिन उसके शासनकाल में उनके हितों की अनदेखी हुई। उन्होंने आरोप लगाया कि उस समय सरकारी भर्तियों में पारदर्शिता नहीं थी और प्रश्नपत्र खरीदने, घर ले जाकर परीक्षा लिखने तथा गांव-गांव नौकरी बेचने जैसी शिकायतें सामने आती थीं। उन्होंने दावा किया कि उनकी सरकार अब तक नौ लाख से अधिक युवाओं को पारदर्शी प्रक्रिया के तहत सरकारी नौकरी दे चुकी है।

 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें