बुधवार को भाजपा विधायक योगेश वर्मा और व्यापार प्रकोष्ठ के जिला संयोजक राजू अग्रवाल, शक्ति केंद्र संयोजक रामकृष्ण पुरी के साथ मारपीट का वीडियो वायरल हुआ था।

 


UP: Notice issued for manhandling with BJP MLA.

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी।
– फोटो : amar ujala

Trending Videos



विस्तार


लखीमपुर में भाजपा विधायक योगेश वर्मा के साथ मारपीट के मामले में प्रदेश के नेतृत्व ने पार्टी के चार कार्यकर्ताओं को नोटिस जारी किया है। इनमें अर्बन कोऑपरेटिव बैंक की पूर्व अध्यक्ष पुष्पा सिंह और उनके पति व भाजपा के सक्रिय सदस्य अवधेश सिंह, पार्टी के जिला उपाध्यक्ष अनिल यादव और बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ की पूर्व सह संयोजक ज्योति शुक्ला शामिल हैं। इन सभी से दो दिन में स्पष्टीकरण मांगा गया है।

Trending Videos

पार्टी के प्रदेश महामंत्री व मुख्यालय प्रभारी गोविंद नारायण शुक्ला ने यह नोटिस जारी किए हैं। बता दें कि बुधवार को भाजपा विधायक योगेश वर्मा और व्यापार प्रकोष्ठ के जिला संयोजक राजू अग्रवाल, शक्ति केंद्र संयोजक रामकृष्ण पुरी के साथ मारपीट का वीडियो वायरल हुआ था।

घटना के संबंध में लखीमपुर के भाजपा जिलाध्यक्ष ने प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी को लिखित रिपोर्ट भेजी थी। इसके आधार पर इस प्रकरण में चार कार्यकर्ताओं से स्पष्टीकरण मांगा गया है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *