UPPRPB: उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) ने कांस्टेबल भर्ती परीक्षा की उत्तर कुंजी जारी कर दी है। इसके साथ ही बोर्ड ने परीक्षा की सभी शिफ्टों के प्रश्न पत्र भी अभ्यर्थियों के लिए उपलब्ध करा दिए हैं। परीक्षा में शामिल उम्मीदवार बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट से उत्तर कुंजी डाउनलोड कर अपने उत्तरों का मिलान कर सकते हैं। यह परीक्षा 8, 9 और 10 जून 2026 को आयोजित की गई थी।
भर्ती परीक्षा तीन दिनों तक दो-दो शिफ्टों में संपन्न हुई, जिससे कुल छह शिफ्टों में परीक्षा आयोजित की गई। बोर्ड ने छह पालियों के प्रश्न पत्र भी उपलब्ध करा दिए हैं। यदि किसी उम्मीदवार को प्रश्न, उत्तर विकल्प या उत्तर कुंजी में कोई त्रुटि दिखाई देती है, तो वह निर्धारित पोर्टल पर आवश्यक दस्तावेज और साक्ष्य के साथ ऑनलाइन आपत्ति दर्ज करा सकता है।
23 जून तक दर्ज कर सकेंगे आपत्ति
बोर्ड के अनुसार, उत्तर कुंजी पर आपत्तियां 20 जून 2026 से दर्ज की जा सकती हैं। अभ्यर्थियों को प्रश्न, उत्तर विकल्प या उत्तर कुंजी में किसी प्रकार की त्रुटि दिखाई देने पर निर्धारित पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन आपत्ति दर्ज करने का अवसर दिया गया है। आपत्ति दर्ज कराने की अंतिम तिथि 23 जून 2026 की मध्यरात्रि तक निर्धारित की गई है।
