Heat Wave In UP:  अप्रैल के महीने में गर्मी रोज अपने ही रिकॉर्ड तोड़ रही है। बृहस्पतिवार के बाद शुक्रवार को भी अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस के उच्चतम स्तर को पार कर गया। तापमान 43.6 डिग्री पहुंचने के साथ ही शुक्रवार सीजन का सबसे गर्म दिन रहा। मौसम विभाग के पूर्वानुमान केंद्र के अनुसार, शनिवार को भी गर्मी और तापमान से कोई राहत मिलने की उम्मीद नहीं हैं। 29 अप्रैल को मौसम में बदलाव हो सकता है।

Trending Videos

अप्रैल की शुरूआत से ही भीषण गर्मी ने शहर में दस्तक दे दी थी। 15 अप्रैल को पारा 40 डिग्री तक पहुंचा था। इसके बाद 18, 19, 20 अप्रैल को लगातार तीन दिन पारा करीब 42 डिग्री सेल्सियस रहा। बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान पहली पार 43 डिग्री के पार पहुंचा। शुक्रवार को लगातार दूसरे दिन पारा 43 पार पहुंच गया। यह सीजन का सबसे गर्म दिन भी बन गया। शहर का अधिकतम तापमान 43.6 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से करीब 4.1 डिग्री अधिक था। गर्मी और धूप का यह आलम था कि 12 बजे से पहले ही गर्म हवा के थपेड़े झुलसाने लगे थे। न्यूनतम तापमान 21.9 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। मौसम विभाग के पूर्वानुमान केंद्र ने 27 और 28 अप्रैल को हीट वेव का यलो और 29 अप्रैल को ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

ये भी पढ़ें-  UP: आगरा में दो मुस्लिम युवकों की हत्या, कथित हिंदू संगठन का दावा झूठा…एक की गई जान, पुलिस की ये चेतावनी

 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *