Varanasi News: वाराणसी, वरिष्ठ संवाददाता। मैथिल समाज और नेशनल जर्नलिस्ट एसोसिएशन के की ओर से काशी पत्रकार संघ के संस्थापक अध्यक्ष सम्पादकाचार्य पं दिनेश दत्त झा पत्रकारिता गौरव सम्मान समारोह और रिजर्व बैंक के पूर्व गवर्नर पं लक्ष्मीकांत झा जयंती समारोह का आयोजन रविवार को पराड़कर भवन में हुआ। इस अवसर पर जयप्रकाश विश्वविद्यालय बिहार के पूर्व कुलपित प्रो हरिकेश सिंह ने कहा कि काशी की दो विभूतियां जो रिश्ते में मामा-भांजा थे। मामा दिनेश दत्त ने अपने भांजे लक्ष्मीकांत को अपने पास रखकर प्रारम्भिक शिक्षा दिलाई। दिनेश दत्त झा आधुनिक हिन्दी पत्रकारिता के जनक थे। काशी पत्रकार संघ के पूर्व अध्यक्ष डॉ. अत्रि भारद्वाज ने कहा कि दिनेश दत्त झा भाषा की शुद्धता के प्रबल समर्थक थे। अध्यक्षता करते हुए प्रो अनुराग दवे ने कहा कि दिनेश दत्त झा, सेन्ट्रल बार अध्यक्ष प्रेम प्रकाश सिंह गौतम, ने भी विचार रखे। संचालन अधिवक्ता गौतम कुमार और स्वागत परेश दत्त झा ने किया। धन्यवाद अधिवक्ता निरसन कुमार झा एवं विषय स्थापना नटवर झा ने किया। इस अवसर पर राजेन्द्र त्रिवेदी, राजेश प्रसाद सिंह, आनन्द सिंह, सीतारमण दत्त, एनके राय, बृजेश पांडेय आदि थे।

वक्ताओं ने पत्रकारिता और भाषा पर रखे विचार

इन्हें मिला सम्मान

विभिन्न क्षेत्रों के लोगों को मिला सम्मान

अनुराग दवे को सम्पादकाचार्य पं. दिनेश दत्त झा पत्रकारिता गौरव सम्मान एवं प्रो हरिकेश सिंह को हिन्दी रत्न मिथिला संस्कृति के प्रतीक पाग, दुपट्टा से सम्मानित किया गया। सम्पादकाचार्य पं दिनेश दत्त झा सजग प्रहरी सम्मान क्रमशःवरिष्ठ पत्रकार सुरेश मिश्रा, शैलेश चौरसिया, राकेश कुमार गुप्ता, नवल किशोर राय, राजेश प्रसाद सिंह, सुरेन्द्र नाथ पाण्डेय, पूर्व जिला शासकीय अधिवक्ता फौजदारी आलोक चन्द्र शुक्ल, धीरेन्द्र श्रीवास्तव, पीपी आनन्द, विनोद पांडेय को प्रदान किया गया। हिन्दी भाषा के लिए सराहनीय कार्य करने वाले सेन्ट्रल बार के अध्यक्ष प्रेम प्रकाश सिंह गौतम, महामंत्री नीरज कुमार सिंह, डॉ. अत्रि भारद्वाज को सम्मानित किया गया।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

✦समारोह का आयोजन कहां हुआ?

समारोह का आयोजन रविवार को पराड़कर भवन में हुआ।

✦सम्पादकाचार्य पं. दिनेश दत्त झा पत्रकारिता गौरव सम्मान किसे दिया गया?

यह सम्मान अनुराग दवे को दिया गया।

✦हिन्दी भाषा के लिए सराहनीय कार्य करने पर किन्हें सम्मानित किया गया?

सेन्ट्रल बार के अध्यक्ष प्रेम प्रकाश सिंह गौतम, महामंत्री नीरज कुमार सिंह और डॉ. अत्रि भारद्वाज को सम्मानित किया गया।



Source link