इंदारा। कोपागंज थाना क्षेत्र के इंदारा पश्चिमी रेलवे ओवरब्रिज के पिलर से शनिवार की शाम करीब आठ बजे बाइक टकरा गई। हादसे में दुर्ग विजय राजभर (28) की मौत हो गई और दिनेश राजभर गंभीर रूप से घायल हो गए। दिनेश का वाराणसी ट्रॉमा सेंटर में इलाज चल रहा है।


हलधरपुर थाना के जमालपुर गांव निवासी सुरेंद्र राजभर ने बताया कि गांव से एक व्यक्ति की बरात इंदारा गांव की राजभर बस्ती में गई थी। बेटा दुर्ग विजय राजभर अपनी बाइक लेकर गांव निवासी दिनेश राजभर के साथ बरात जा रहा था। शाम करीब आठ बजे इंदारा रेलवे फाटक के पास पहुंचे थे कि। बाइक अनियंत्रित हो गई और निर्माणाधीन ओवरब्रिज के पिलर से टकरा गई। वहां से गुजर रहे लोगों ने एंबुलेंस बुलाकर दोनों को जिला अस्पताल भेजवाया। वहां जांच के बाद डॉक्टर ने दुर्ग विजय राजभर को मृत घोषित कर दिया। हालत गंभीर होने के कारण डॉक्टर ने दिनेश राजभर को वाराणसी ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया। थानाध्यक्ष रोहन राकेश सिंह ने बताया कि ओवरब्रिज के पिलर से टकराकर युवक की मौत हुई है। पिता की सूचना पर पोस्टमार्टम कराया गया है।



Source link