Varanasi News Today: वाराणसी में विभिन्न हादसों में तीन लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं, फूलपुर थाना क्षेत्र में गेस्ट हाउस में देह व्यापार और हुक्का बार चलाने के आरोपी दो सगे भाइयों को जेल भेज दिया। आइए जानते हैं अन्य आरोपी…


Varanasi News today Three killed in accidents two brothers jailed for prostitution and running hookah bar

आज की बड़ी खबरें।
– फोटो : अमर उजाला



विस्तार


Varanasi News in Hindi: तेलंगाना की न्यायालय से जारी गैर जमानती वारंट के आरोपी को बनारस में सोनारपुरा चौराहा के पास से गिरफ्तार किया गया। गुरुवार को बनारस पहुंची तेलंगाना पुलिस ने भेलूपुर थाने के साथ संयुक्त कार्रवाई में आरोपी बबलू (29) को पकड़ा। आदिलाबाद के मंचेरियल की फास्ट ट्रैक स्पेशल कोर्ट ने गैर जमानती वारंट जारी किया था।

loader

Trending Videos

सिगरा में रास्ता बंद करने के विरोध में महिलाओं का धरना प्रदर्शन

सिगरा थाना क्षेत्र के वसुंधरा गेट नंबर 2 के बगल रास्ता बंद करने को लेकर विरोध प्रदर्शन हो गया। बड़ी संख्या में आईं महिलाओं ने निजी रेलवे ठेकेदार के खिलाफ धरना-प्रदर्शन किया। मांग रखा कि वर्षों से चल रहा रास्ता बंद न हो। आरोप लगाया कि एक कंपनी इस सार्वजनिक मार्ग को बंद कराना चाहती है, जिससे पूरे क्षेत्र के लोगों को भविष्य में गंभीर समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। महिलाओं नेवरिष्ठ मंडल रेल प्रबंधक को ज्ञापन सौंपा। 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें