{“_id”:”67b587bd2bfe438dda0685c0″,”slug”:”woman-going-to-worship-in-temple-dies-crushed-by-truck-on-firozabad-highway-2025-02-19″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Agra: मंदिर में पूजा करने जा रही महिला की मौत, फिरोजाबाद हाईवे पर ट्रक ने रौंदा; परिजनों में मचा कोहराम”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}
सांकेतिक तस्वीर – फोटो : अमर उजाला
विस्तार
आगरा के थाना एत्माद्दौला क्षेत्र में मंदिर में पूजा करने जा रही महिला को ट्रक ने पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में महिला की मौत हो गई। घटना पर पहुंचे परिजनों ने हंगामा कर दिया। पुलिस ने कार्रवाई का आश्वासन देकर लोगों को शांत कराया। शव को पोस्ट मार्टम के लिए भेज दिया।
Trending Videos
सीतानगर, रामबाग निवासी 45 वर्षीय किरन देवी बुधवार सुबह 7 बजे घर से प्रकाश नगर स्तिथ मंदिर में पूजा करने के लिए जा रहे थीं । नुनिहाई रोड पर ट्रक ने पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में उनकी मौके पर ही मौत हो गई। चालक ट्रक को छोड़कर मौके से फरार हो गया। परिजन ने कार्रवाई की मांग को लेकर हंगामा कर दिया। पुलिस लोगों को समझकर शांत कराया। पत्नी की मौत की के पति बहादुर सिंह और बच्चों का रो रोकर बुरा हाल है।