
Crime Demo
– फोटो : Crime Demo
विस्तार
खबर वहीं जो सत्य हो©
{“_id”:”6ad46dcb544dd7c16304fcb0″,”slug”:”body-of-young-man-found-hanging-in-hut-in-agra-2026-10-18″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”आगरा: झोपड़ी में फंदे पर लटकी मिली युवक की लाश, परिजन बोले-नशे का आदी था; जांच में जुटी पुलिस”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}

Crime Demo
– फोटो : Crime Demo
आगरा के थाना ट्रांस यमुना क्षेत्र में रविवार सुबह झरना नाले के पास आगरा-फिरोजाबाद हाईवे किनारे बनी झोपड़ी में 35 वर्षीय युवक का शव फंदे पर लटका मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी। फील्ड यूनिट को भी मौके पर बुलाया गया।
पुलिस ने बताया कि रविवार सुबह करीब 7 बजे पुलिस को 112 पर झोपड़ी में एक व्यक्ति के फंदे पर लटके होने की सूचना मिली थी। मौके पर पुलिस पहुंची। मृतक की पहचान अमित कुमार पुत्र कैलाश बाबू निवासी कानन वन, बालाजी मंदिर के पास के रूप में हुई।
मौके पर उसके भाई अनिल, अखिल और अमर भी मौजूद थे। उन्होंने पुलिस को बताया कि अमित नशे का आदी था और शराब पीने के बाद परिवार से झगड़ा करता था। वह पहले भी अपने हाथों पर ब्लेड मार चुका था। एसीपी छत्ता श्वेता वर्मा ने बताया कि पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए एसएन मेडिकल कॉलेज की मोर्चरी भिजवा दिया।