आगरा के ताजगंज थाना क्षेत्र में पुलिस ने इंटेलिजेंस इनपुट के आधार पर फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़ किया है। बसई चौकी क्षेत्र के आरके पुरम स्थित किराए के फ्लैट में छापा मारकर पुलिस ने दो युवकों और दो युवतियों को हिरासत में लिया। आरोप है कि यहां से सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी दिलाने के नाम पर लोगों से ठगी की जा रही थी।
