संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Published by: Arun Parashar

Updated Fri, 21 Aug 2026 10:06 PM IST

छत से प्लास्टर गिरने से चोटिल हुए बच्चे को हालत गंभीर होने पर आईसीयू में भर्ती कर दिया है। इसकी जानकारी पर शाम करीब पांच बजे सामाजिक कार्यकर्ता बाल योगी इमरजेंसी पहुंचे। हंगामा करते हुए धरना दिया। उन्होंने मरम्मत के नाम पर भ्रष्टाचार करने का आरोप लगाया।


Child injured after ceiling plaster falls at SN Medical College in agra

एसएन मेडिकल काॅलेज में छत से गिरा प्लास्टर।
– फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी



विस्तार

आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी के वार्ड में भर्ती बच्चे के सिर पर छत से प्लास्टर गिरने से सिर में चोट लग गई। आनन-फानन में बच्चे को आईसीयू में भर्ती कर सीटी स्कैन कराया। वार्ड को भी तत्काल खाली कराते हुए विभाग में शिफ्ट कर दिया है। घटना पर सामाजिक कार्यकर्ता बाल योगी ने हंगामा किया। धरना देते हुए मरम्मत और निर्माण कार्य में धांधली का आरोप लगाया है।


इमरजेंसी के बच्चा वार्ड में 15 बच्चे भर्ती थे। दोपहर करीब दो बजे दीवार से एक फीट की चौड़ाई का प्लास्टर गिर गया। इसके नीचे नसीराबाद खंदारी निवासी आमिर खान का 10 साल के बेटा उमेर भर्ती था। इसे गंभीर निमोनिया की परेशानी है। दो दिन पहले इसे भर्ती किया गया था। प्लास्टर इसके सिर और गर्दन पर गिरा, जिससे उसके चोट लग गई। इससे परिजन घबरा गए और चीखने लगे। इससे वार्ड में भर्ती बच्चों के परिजन भी दहशत में आ गए। इसकी जानकारी प्राचार्य और एसआईसी को दी। 

 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *