Kanpur: Extensive fireworks on Diwali lead to a spike in air pollution; AQI reaches 220

छुटाए गए पटाखों से उठता धुआं
– फोटो : अमर उजाला

दीपावली में जमकर हुई आतिशबाजी से वायु प्रदूषण बढ़ गया। रविवार देर शाम जैसे-जैसे पटाखे जलाए जाते रहे, वैसे-वैसे वायु प्रदूषण भी बढ़ता गया। देर शाम को शहर में औसत वायु प्रदूषण 220 रिकाॅर्ड किया गया। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) की रिपोर्ट के अनुसार एक नवंबर को शहर में वायु प्रदूषण मात्र 47 था। दो नवंबर को औसत वायु प्रदूषण बढ़कर 108 के स्तर पर पहुंचा, तीन नवंबर को यह और तेजी से बढ़कर 203 के स्तर पर पहुंच गया।




चार नवंबर को घटकर 189 दर्ज किया गया। फिर पांच नवंबर को 203, छह को 238, सात को 231 और रविवार देर शाम एक्यूआई 220 रिकाॅर्ड किया गया। उत्तर प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के क्षेत्रीय अधिकारी अजीत सुमन ने बताया कि वायु प्रदूषण नियंत्रित करने के प्रयासों के लिए नगर निगम से कहा है। उन्हें पत्र भी लिखा है।



Source link

अभी अभी की खबरें