नगर निगम में कार्यकारिणी का चुनाव शुरू हो गया है। विपक्ष की तरफ से बसपा पार्षद महेश गौतम एवं संजीव गुप्ता और भाजपा की तरफ से रितिका तिवारी, रामजी यादव, राजकुमारी वर्मा, राखी परिहार और सुनील नैनवानी ने नामांकन दाखिल कर दिया है। नामांकन करने की समय सीमा दोपहर 12 बजे तक थी।




वहीं, भाजपा में बगावत शुरू हो गई। नेता विकास यादव और अरविंद खटीक भी चुनाव मैदान में आ गए । हालांकि निर्धारित समय के बाद पहुंचे पार्षद अरविन्द खटीक का पर्चा दाखिल नहीं हो सका। पार्षद अरविंद और प्रशासन में नोकझाेंक भी हुई। पार्षद का कहना था कि वह समय से पहुंच गए थे। अब ऐसे में विपक्ष मिलाकर कुल आठ लोग मैदान में हैं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें