न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: Himanshu Awasthi

Updated Wed, 16 Sep 2026 08:32 AM IST

Kanpur Murder News: कानपुर के चर्चित दवा कारोबारी विनीत मिनोचा हत्याकांड में जांच का दायरा अब बेटे सुब्रत तक पहुंच गया है। पुलिस कमिश्नर के सामने भाई-बहन से हुई तीखी पूछताछ में कई राज खुलने के संकेत मिले हैं। वहीं, नए सिम से कॉल डिटेल और आरोपियों की रिमांड पर आज सुनवाई से मामले में और बड़े खुलासे होने की उम्मीद है।


kanpur Medicine trader murder Shalu claims You orchestrated murder Subrat turns pale with fear at question

दवा कारोबारी हत्याकांड
– फोटो : amar ujala



विस्तार

कानपुर में दवा कारोबारी विनीत मिनोचा की हत्या के मामले में पुलिस की जांच अब बहू पर लगी बंदिशों के साथ बेटे की रजामंदी की ओर भी घूम गई है। पुलिस की पूछताछ के घेरे में कारोबारी का बेटा सुब्रत भी आ गया है। सोमवार देर शाम पुलिस ने सुब्रत व उसकी बहन शुभांगी के सामने सवालों की झड़ी लगा दी।


सूत्रों के अनुसार, पहले ही सवाल ने सुब्रत के माथे पर चिंता की लकीरें खींच दीं। पुलिस ने उससे पूछा कि शालू तो जेल में कह रही है कि तुमने ही पापा को मरवाया है। यह सुनते ही सुब्रत ने पास में बोतल से पानी पीया। रुमाल से माथे का पसीना पोछते हुए बोला… वह सरासर झूठ बोल रही है।

 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें