RailOne App Offers 3 percent Bonus on Unreserved Ticket Bookings via R-Wallet

RailOne App
– फोटो : play store

विस्तार

रेलवे के रेल वन एप से अनारक्षित टिकट बुक कर आर-वॉलेट से भुगतान करने वाले यात्रियों को अब तीन प्रतिशत बोनस मिलेगा। इससे यात्रियों को टिकट काउंटरों की लंबी कतारों से राहत मिलने के साथ अतिरिक्त बचत का लाभ भी मिलेगा।


आगरा मंडल के जनसंपर्क अधिकारी (पीआरओ) एसके गौतम ने बताया कि एप से बुक किया गया टिकट उसी पंजीकृत मोबाइल फोन में उपलब्ध होना जरूरी है, जिससे बुकिंग की गई है। यात्रा के दौरान व्हाट्सएप या अन्य माध्यम से भेजे गए टिकट या स्क्रीनशॉट मान्य नहीं होंगे।

रेल सूचना प्रणाली केंद्र (सीआरआईएस) द्वारा विकसित रेल वन का बीटा संस्करण जनवरी 2025 में शुरू किया गया था। यह एप गूगल प्ले स्टोर और एप्पल एप स्टोर पर उपलब्ध है। रेल कनेक्ट और यूटीएस मोबाइल के उपयोगकर्ता भी अपनी मौजूदा लॉगिन सुविधा के जरिए इसका इस्तेमाल कर सकते हैं।

इस एप पर आरक्षित और अनारक्षित टिकटों की बुकिंग व निरस्तीकरण, प्लेटफॉर्म टिकट, पीएनआर स्थिति, कोच पोजीशन, लाइव ट्रेन लोकेशन, ई-कैटरिंग के माध्यम से भोजन बुकिंग तथा शिकायत और सुझाव दर्ज करने जैसी सुविधाएं भी मिलती हैं।

 



Source link