Children are being affected by pneumonia, colds, and diarrhea.

फोटो 01: बाल रोग विशेषज्ञ कक्ष के बाहर अपनी बारी का इंतजार करते मरीज। संवाद

इटावा। सर्दी में बच्चों को निमोनिया और कोल्ड डायरिया चपेट में ले रहा है। जिला अस्पताल में रोजाना निमोनिया और डायरिया से पीड़ित बच्चे पहुंच रहे हैं। डॉक्टर परिजन को बच्चों को सर्दी से बचाने की सलाह दे रहे हैं।


सर्दी बढ़ रही है, जिसका असर स्वास्थ्य पर दिखाई दे रहा है। लापरवाही की वजह से बड़े ही नहीं बल्कि बच्चे भी बीमारियों की चपेट में आ रहे हैं। ऐसे बच्चों का इलाज कराया जा रहा है। जिला अस्पताल में बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. पीके यादव ने शुक्रवार को भी करीब 120 बच्चों की ओपीडी की। उन्होंने बताया कि इस समय ज्यादातर बच्चे निमोनिया और कोल्ड डायरिया से पीड़ित सामने आ रहे हैं। इनमें करीब 40 बच्चे हर एक दिन निमोनिया से पीड़ित होकर आ रहे हैं।

बच्चों को खांसी, जुकाम और सांस लेने में भी परेशानी होती है। वहीं, कोल्ड डायरिया के आठ से 10 बच्चे आ रहे हैं। ऐसे बच्चों को दस्त के साथ बुखार भी हो रहा है। वहीं, निमोनिया 10 वर्ष आयु से कम के बच्चों को चपेट में ले रहा है। उन्होंने कहा कि इस समय जितना हो सके बच्चों को सर्दी से बचाया जाए। छोटे बच्चों को दस्ताने और मोजे पहनाने का काम करें। सिर पर टोपी जरूर लगाएं। सर्दी वाले स्थानों पर बच्चों को न ले जाएं।

———–

27 मरीजों की जांच में डेंगू के पांच मरीज मिले

इटावा। जिले में डेंगू के लगातार केस बढ़ रहे हैं। शुक्रवार को संयुक्त जिला अस्पताल में 194 मरीजों की डेंगू, टाइफाइड, मलेरिया के लक्षण दिखने पर उनके खून की जांच करवाई गई। इस दौरान 27 मरीजों की डेंगू की जांच की गई, इसमें पांच मरीजों में डेंगू की पुष्टि हुई। इसमें दो मरीज जिला अस्पताल की ओपीडी में आए थे। वहीं, वार्ड में भर्ती तीन मरीजों में डेंगू की पुष्टि हुई। (संवाद)



Source link