माधौगढ़, जालौन — जल संरक्षण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से नगर पंचायत माधौगढ़ द्वारा “कैच द रेन” अभियान के अंतर्गत वार्ड नं. 04 अम्बेडकर नगर स्थित प्राथमिक विद्यालय माधौगढ़ से एक जागरूकता रैली का आयोजन किया गया।

रैली का मकसद आम जनमानस को बारिश के पानी के संचय और उसके महत्व के बारे में जागरूक करना था। इस दौरान छात्रों, शिक्षकों और नगर पंचायत कर्मियों ने हाथों में बैनर और तख्तियां लेकर जल बचाओ के नारे लगाए।

नगर पंचायत के अधिकारियों ने लोगों से अपील की कि वे छतों पर वर्षा जल संचयन सिस्टम लगाएं और पानी को व्यर्थ न बहाएं। बताया गया कि एक-एक बूंद कीमती है और जल संकट से बचने के लिए अभी से संचय जरूरी है।

कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और घर-घर जाकर लोगों को जल संचय के उपाय बताए।

नगर पंचायत प्रशासन ने कहा कि यह अभियान पूरे नगर में चरणबद्ध तरीके से चलाया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *