
साइवर थाने में मधुतोष
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
खबर वहीं जो सत्य हो©
{“_id”:”6ad307d37d57730df105660f”,”slug”:”fraudster-committed-cyber-fraud-by-posing-as-a-bank-manager-in-bareilly-2026-10-17″,”type”:”feature-story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”बरेली: जालसाज ने खुद को बैंक प्रबंधक बताकर की साइबर ठगी, पुलिस ने नौ लाख से ज्यादा रकम वापस दिलाई”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}

साइवर थाने में मधुतोष
– फोटो : अमर उजाला
बरेली में साइबर ठग ने खुद को बैंक प्रबंधक बताकर एक व्यक्ति से साइबर ठगी कर ली। उनके खाते से 11 लाख से ज्यादा रुपये निकाल लिए। पीड़ित ने इसकी शिकायत दर्ज कराई। इस पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए नौ लाख से ज्यादा रकम पीड़ित को वापस दिला दी।
पीड़ित मधुतोष शर्मा ने 14 फरवरी को साइबर क्राइम थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया था कि भारतीय स्टेट बैंक की फरीदपुर शाखा से संपर्क करने के लिए उन्होंने ऑनलाइन वेबसाइट से नंबर खोजा था। उस पर कॉल करने पर एक व्हाट्सएप कॉल आई। कॉल करने वाले ने खुद को बैंक प्रबंधक अमित कुमार बताया। उसने मधुतोष को एक लिंक भेजा, जिससे उनके मोबाइल फोन में एक एप डाउनलोड हो गया। एप में बैंक खाते और मोबाइल नंबर की जानकारी देने के बाद उनके साथ 11,41,265.48 रुपये की साइबर धोखाधड़ी की गई।
एसपी क्राइम मनीष कुमार ने बताया कि साइबर थाने में रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस टीम ने संबंधित बैंक और अन्य एजेंसियों से समन्वय स्थापित कर धनराशि के लेन-देन का ब्योरा निकाला। निरंतर प्रयास से धोखाधड़ी की गई कुल धनराशि में से 9,21,265 रुपये मधुतोष के बैंक खाते में वापस कराए गए। शुक्रवार को प्रमाणपत्र लेने साइबर थाने आए मधुतोष ने बताया कि वह रकम वापसी की उम्मीद खो बैठे थे, पर उनसे ठगी गई अधिकांश रकम उन्हें मिल गई है।