मड़ावरा। गांव में अवैध शराब बिक्री से हो रहे वाद-विवादों से परेशान महिला-पुरुषों ने विरोध प्रदर्शन किया। उन्होंने तहसील कार्यालय और शराब की दुकान पर जमकर नारेबाजी की।


थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम प्यासा के ग्रामीणों ने उपजिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने तहसीलदार को भी अपनी शिकायत बताई। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि उनके गांव में दुर्गा पांडाल के नजदीक खुलेआम अवैध रूप से शराब बेची जा रही है। उन्होंने स्थानीय पुलिस पर सहयोग का आरोप लगाया। ग्रामीणों ने बताया कि गांव की एक दबंग महिला छोटे बच्चों और युवाओं को शराब दे रही है। इससे वे नशे के आदी बन रहे हैं। गांव में शराब बेचे जाने से अन्य गांवों के शराबी आकर उत्पात मचाते हैं। इसके कारण गांव में झगड़े और फसाद हो रहे हैं। ग्रामीणों ने शराब के ठेके के सामने भी प्रदर्शन किया। उन्होंने ठेके के सेल्समैन को स्पष्ट चेतावनी दी। ग्रामीणों ने कहा कि वे गांव में शराब न भेजें। इस विरोध प्रदर्शन में अंगद पटेल, भागचंद, कल्लू, जगदीश, हरिशंकर, राजकुमार, मुकेश, मायादेवी, रामप्यारी, सुखवती समेत कई ग्रामीण मौजूद रहे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें