रायबरेली के लालगंज में बारातियों से भरी दो कार की परिवहन निगम बस से हुई टक्कर । हादसदे में एक महिला की मौत हो गई, जबकि एक दर्जन घायल हो गए। उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है।

.

पुलिस और एंबुलेंस मौके पर पहुंचीं। घायलों को लालगंज के नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया जा रहा है।

अब जानिए पूरी घटना…

फतेहपुर जिले के किशनपुर से पुरवा मौरावा जनपद उन्नाव बारात जा रही थी। कार में सवार होकर बाराती जा रहे थे। लालगंज फतेहपुर मुख्य मार्ग पर आनापुर गांव मोड़ के निकट परिवहन निगम की बस से अचानक दोनों कारे बस से जा भिड़ी।

हादसे में एक की मौत, दर्जनों लोग घायल

जिसके चलते कार में सवार आयत पुत्री आरिफ समेत इरफान, दिलशाद, मोहम्मद अरकान पुत्र मो.इरफान, मोहम्मद साजिद पुत्र मोहम्मद फरहद निवासी किशनपुर,मोहम्मद शोएब पुत्र शकील निवासी खागा, फतेहपुर, मोहम्मद मोईन पुत्र नजमुद्दीन किशनपुर, रहीमन पत्नी नसीर पीरनपुर ,मोहम्मद अफरोज पुत्र रज्जब अली निवासी बसनेरा थाना पयागपुर जिला बहराइच तथा दिलशाद अहमद पुत्र फैज मोहम्मद महाराजगंज गंभीर रूप से घायल हो गए।

दोनों कारों की टक्कर बस से होते ही बारातियो में चीख पुकार मच गई ।कई बाराती कार के अंदर फस गए। मौके पर पहुंचे राहगीरों ,ग्रामीण व पुलिसकर्मियों ने किसी प्रकार घायलों को गाड़ियों से बाहर निकाल कर एंबुलेंस से लालगंज अस्पताल पहुंचाया।

दुर्घटना में नफीसुन निशा पत्नी मोहम्मद आफाक 65 वर्ष ग्राम मऊ गर्वी थाना महाराजगंज जिला फतेहपुर की मौत भी हुई है।

हर गाड़ी में 5-6 लोग सवार थे

घायल सकील के मुताबिक, बारात के काफिले में तीन गाड़ियां थीं। हर गाड़ी में 5-6 लोग सवार थे। इनमें से दो गाड़ियां हादसे का शिकार हुईं।



Source link