{“_id”:”6a59b206063c38edab0615ba”,”slug”:”three-bullet-riding-youths-assault-man-on-road-in-agra-cctv-video-goes-viral-2026-07-17″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”बुलेट सवारों की दबंगई: युवक की बीच सड़क पर पिटाई, लात-घूंसे बरसाए…बचाने की हिम्मत न जुटा सके लोग”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}
सार
आगरा के ट्रांस यमुना क्षेत्र में बुलेट सवार तीन युवकों ने एक युवक को सड़क पर गिराकर बेरहमी से पीट दिया। पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

बुलेट सवारों की दबंगई
– फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा के थाना ट्रांस यमुना क्षेत्र में एक बार फिर गुंडागर्दी का वीडियो सामने आया है। यहां बुलेट मोटरसाइकिल पर सवार तीन युवकों ने एक युवक को सड़क पर गिराकर लात-घूंसों से जमकर पीटा। घटना के दौरान मौके पर भीड़ जमा हो गई, लेकिन डर के कारण किसी ने बीच-बचाव नहीं किया। आरोपियों ने धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
ये भी पढ़ें – एटा में भयानक हादसा: रोडवेज बस से टकराकर तीन हिस्सों में टूटा ट्रैक्टर, चालक घायल; बाल-बाल बचे यात्री
घटना टेढ़ी बगिया के देसी ठेके की हैं। मामला करीब बृहस्पतिवार दोपहर तीन बजे का बताया गया है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार देर शाम ठेके के बाहर खड़े एक युवक के पास बुलेट पर सवार होकर तीन युवक पहुंचे। बिना कुछ कहे उन्होंने युवक को धक्का देकर सड़क पर गिरा दिया और फिर लात-घूंसों से बेरहमी से पीटना शुरू कर दिया।
ये भी पढ़ें – UP: इंसानी खोपड़ी, लाल रंग की पजामी और…मथुरा जंक्शन का बंद केबिन खोला गया, तो दृश्य देख कांप गई पुलिस
हमले के दौरान आसपास दुकानदार और शराब ठेके पर मौजूद लोग इकट्ठा हो गए, लेकिन किसी ने आगे आकर रोकने की हिम्मत नहीं दिखाई। पिटाई के बाद आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए कहा कोई आएगा तो सबको देख लेंगे और फिर बुलेट से फरार हो गए।
ये भी पढ़ें – शर्मनाक: बाथरूम में नहा रही थी महिला, दीवार के पीछे छिपकर बैठा था पड़ोसी; घिनौनी हरकत ने उड़ाए होश
घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है, जिसमें तीनों आरोपी स्पष्ट दिखाई दे रहे हैं। फुटेज अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। सहायक पुलिस आयुक्त छत्ता श्वेता वर्मा ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
ये भी पढ़ें – यूपी पुलिस ट्रांसफर: रातों-रात बदले गए 37 दरोगा, एसएसपी श्लोक कुमार ने इनको दी नई जिम्मेदारी
