उत्तर प्रदेश के हाथरस में आयोजित एक चुनावी जनसभा के दौरान बहुजन समाज पार्टी  के नेशनल कोऑर्डिनेटर आकाश आनंद ने कांग्रेस और समाजवादी पार्टी (सपा) पर जमकर हमला बोला। भाषण के दौरान उन्होंने कांग्रेस सांसद राहुल गांधी और सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव दोनों को ‘अंकल’ कहकर संबोधित किया।

30 साल का लड़का 50 साल के व्यक्ति को अंकल ही कहेगा

अखिलेश यादव द्वारा बसपा प्रमुख मायावती को ‘बुआ’ कहे जाने के संदर्भ में जब आकाश आनंद से सवाल उठा, तो उन्होंने स्पष्ट किया कि वे अखिलेश यादव को भैया नहीं मानेंगे। वह उन्हें अंकल ही कहेंगे। 

कांग्रेस और बीजेपी को बताया ‘एक ही सिक्के के दो पहलू’

राहुल गांधी पर टिप्पणी करते हुए आकाश आनंद ने कहा कि “राहुल अंकल” अक्सर बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर और दलित अधिकारों की बात करते हैं, लेकिन जिन राज्यों में कांग्रेस की सरकार है, वहाँ भी वही नीतियाँ लागू हैं जिनका वे विरोध करते हैं। उन्होंने दावा किया कि जनता के लिए कांग्रेस और भाजपा में कोई खास फर्क नहीं है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *