गोंडा में बर्तन व्यापारी विनोद कुमार साहनी की हत्या के विरोध में शुक्रवार को लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। रेक्सड़िया के मल्लहनपुरवा में धरने के बाद परिजन और ग्रामीण चारपाई पर शव रखकर जुलूस की शक्ल में शाहपुर की ओर निकले। पुलिस ने रास्ते में रोकने का प्रयास किया तो करीब आधे घंटे तक रस्साकशी और धक्का-मुक्की की स्थिति बनी रही। 




इसके बाद प्रदर्शनकारियों ने परसपुर-बरगदी मार्ग पर शाहपुर-धनावा के पास बीच सड़क पर शव रखकर जाम लगा दिया। उधर, कैबिनेट मंत्री डॉ. संजय निषाद की अगुवाई में निषाद पार्टी के कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट का घेराव करके धरना दिया।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *