Sambhal: Head-on collision between two motorcycles; two youths killed, one injured

चंदाैसी में सड़क हादसे में दो की माैत
– फोटो : संवाद

जुनावई थाना क्षेत्र में रघुपुर पुख्ता और सांकरा घाट के बीच शुक्रवार शाम दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में दोनों बाइकों पर सवार दो युवकों की मौत हो गई।  इसे अलावा एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।


हादसे में एक बाइक पर सवार महेंद्र (21) निवासी गांव मेंदावली, थाना जुनावई की मौत हो गई। उसके साथ बाइक पर बैठा भतीजा गुड्डू घायल हो गया। उसे गंभीर हालत में अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है।

वहीं, दूसरी बाइक पर सवार दुर्वेश कुमार (20) निवासी गांव केरन नगला, रायपुर खास, थाना मूकिमपुर पाली, जिला अलीगढ़ की भी मौत हो गई। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई।



Source link