फतेहपुर। त्योहारों पर खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने शुक्रवार को शहर के आबूनगर पुलिस चौकी के पास शक्कर के खिलौने बनाने वाले प्रतिष्ठान पर छापा मारा।
खबर वहीं जो सत्य हो©

फतेहपुर। त्योहारों पर खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने शुक्रवार को शहर के आबूनगर पुलिस चौकी के पास शक्कर के खिलौने बनाने वाले प्रतिष्ठान पर छापा मारा।
मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी वीरेंद्र कुशवाह के नेतृत्व में पहुंची टीम ने तैयार खिलौनों का नमूना लेकर जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा। प्रतिष्ठान संचालक को स्वास्थ्य के लिए हानिकारक रंगों का इस्तेमाल करने के मामले में नोटिस जारी कर अभिलेख और जवाब मांगा गया है।
टीम ने प्रतिष्ठान में शक्कर के खिलौने बनाने की प्रक्रिया और उनमें इस्तेमाल किए जा रहे रंगों की जांच की। इसके बाद तैयार खिलौनों का नमूना लेकर नियमानुसार सील किया गया। मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी वीरेंद्र कुशवाह ने बताया कि प्रयोगशाला की जांच रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।