Jhansi Man Kills Wife After Attacking Her with Sickle and Throwing Her Off the Roof

jhansi murder
– फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

उत्तर प्रदेश के झांसी जिले में पत्नी के साथ शराब पीने के दौरान हुए विवाद में पति ने हसिया से वार करके पहले उसे बुरी तरह से लहूलुहान कर दिया, उसके बाद छत से नीचे फेंककर हत्या कर दी। आरोपी पुलिस को गुमराह करने के लिए पत्नी की हादसे में छत से गिर जाने की बात कहने लगा।


पोस्टमार्टम कराने पर तेज धार हथियार से आई चोट का पता चला। आरोपी पति लालाराम (32) को हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर उसने हत्या की बात कुबूल कर ली। उसकी निशानदेही पर कत्ल में इस्तेमाल हसिया भी बरामद कर लिया गया है। शनिवार को आरोपी को कोर्ट के सामने पेश किया गया, यहां से उसे जेल भेज दिया गया।

कोतवाली के अंजनी माता मंदिर के पास रहने वाला लालाराम और दीपमाला (27) ने सात महीने पहले प्रेम विवाह किया गया था। परिजनों के मुताबिक, दीपमाला की पहली शादी नरसिंहपुर (मप्र) निवासी सुरेश कहार से हुई थी। दंपती को दो बेटे हैं। 14 जनवरी को सुरेश की मौत हो गई।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें