बाहरी क्षेत्र में डायवर्जन
– हाथरस से आगरा की ओर आने वाले भारी वाहनों को हाथरस और सादाबाद से डायवर्ट कर सिकंदराराऊ और मथुरा भेजा जाएगा।
– मथुरा और फिरोजाबाद से आने वाला यातायात एनएच-19 से निर्बाध रूप से जा सकेगा।
– फिरोजाबाद से जयपुर जाने वाले भारी वाहन रुनकता से दक्षिणी बाईपास का प्रयोग करेंगे।
– अलीगढ़ से आने वाले वाहन खंदौली चौराहे से मुड़ी चौराहे होते हुए एनएच-19 से गुजरेंगे।
– भरतपुर या फतेहपुर सीकरी से आने वाले भारी वाहन महुअर से दक्षिणी बाईपास का उपयोग करेंगे।
– यमुना एक्सप्रेसवे से आगरा की ओर आने वाले वाहन खंदौली पर न उतरकर कुबेरपुर से जाएंगे।
– जलेसर (एटा) से आगरा आने वाले वाहन मुड़ी चौराहे से एत्मादपुर होकर एनएच-19 से बढ़ेंगे।
– हाथरस और जलेसर (एटा) की ओर जाने वाले भारी वाहन भी एनएच-19 से टूंडला या मुड़ी चौराहे से होकर गुजरेंगे।
– ग्वालियर या जयपुर से अलीगढ़ जाने वाले भारी वाहन गांव बाद से दक्षिणी बाईपास और कुबेरपुर कट से यमुना एक्सप्रेसवे का उपयोग करेंगे।
– फतेहाबाद रोड और शमसाबाद से आने वाले भारी वाहन रिंग रोड और गुतिला अंडरपास से जाएंगे।
